फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

543 शिकायतों में मात्र 31 निस्तारित

Thu, 07 Apr 2016 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
तहसील दिवस पर समस्याएं सुनते डीएम व एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तहसील दिवसों पर आने वाली शिकायतों को प्राथमिकता से निपटाएं। इसमें लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हम सभी को पूरा प्रयास करना होगा कि फरियादी मायूस होकर न लौटें। यह बातें बुधवार को आलापुर तहसील दिवस की अध्यक्षता कर रहे डीएम विवेक ने कही।
विज्ञापन


उधर, सभी तहसील दिवस पर सभी तहसीलों में कुल 543 शिकायतें आईं, जिनमें से 31 शिकायतों का निस्तारण मौके पर हुआ। आलापुर में अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी एके जैन का एक दिन का वेतन काटे जाने का निर्देश दिया। 

मंगलवार को अवकाश के कारण तहसील दिवस बुधवार को हुआ। इसमें बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। यह अलग बात है कि अधिकतर को मायूस लौटना पड़ा। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार आलापुर तहसील दिवस की अध्यक्षता डीएम विवेक ने की।
विज्ञापन


उन्होंने संबंधित अफसरों को तहसील दिवस में आने वाली फरियाद को प्राथमिकता से निपटाने का निर्देश दिया। कहा, इसमें लापरवाही न बरतें। उन्होंने लंबित समस्याओं का निस्तारण जल्द करने का निर्देश दिया। कुल 262 फरियादियों ने समस्याएं रखीं। इसमें से 21 का ही मौके पर निस्तारण हुआ।

शेष के निस्तारण के लिए उसे संबंधित अफसरों को सौंप दिया गया। इस दौरान एसपी अजय कुमार सिंह, सीडीओ डॉ. मन्नान अख्तर, डीआईओएस डॉ. आरपी वर्मा आदि मौजूद रहे। यहां अधिशासी अभियंता लोकनिर्माण विभाग एके जैन के अनुपस्थित रहने पर उनका एक दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया।

महमदपुर से श्यामपुर अलऊ मार्ग पर निर्माण पूरा हुए बिना भुगतान हो जाने की शिकायत की भी जांच कराने का निर्देश दिया। बाद में अधिकारियों ने लोहिया समग्र गांव झखरवारा पहुंचकर विकास कार्यों का जायजा लिया और ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। 

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम एसपी सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 37 समस्याएं आईं। इनमें से मात्र तीन का निस्तारण हुआ। जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम विवेक मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 72 शिकायतें आईं, जिनमें से पांच का निस्तारण मौके पर हुआ।

टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम रमापति की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 83 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मात्र एक का ही निस्तारण हो सका।

इस दौरान सीओ राघवेंद्र मिश्र, तहसीलदार राजेश सिंह आदि मौजूद रहे। अकबरपुर में एसडीएम महेंद्र की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में 89 शिकायतें आईं। इनमें से मात्र एक का ही निस्तारण हुआ। इस दौरान सीओ उदयप्रताप सिंह, एसओ महेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें