अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को 54 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसके साथ ही 30 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज भी हो गए। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशुतोष सिंह ने दी। बताया कि रविवार को कोरोना संक्रमित 54 मरीज सामने आए। इसके साथ ही जिले में कोरोना के कुल सक्रिय केसों की संख्या 240 हो गई।
बताया कि कोरोना संक्रमित मरीज तेजी से ठीक हो रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से कोरोना टीका प्राथमिकता पर लगवाने का आह्वान भी किया। कहा कि किशोरों को टीका लगाने का कार्य प्राथमिकता पर चल रहा है। ऐसे में जरूरत है कि किशोर तेेजी से अपना टीकाकरण कराएं।