फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धनतेरस के दूसरे दिन 52 करोड़ के कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में रविवार को भी धनतेरस की धूम देखने को मिली। अकबरपुर नगर में जहां सबसे ज्यादा भीड़ रही तो वहीं अन्य कस्बों व बाजारों में भी खूब ग्राहक पहुंचे। सबसे ज्यादा भीड़ बाइक, कार व ट्रैक्टर शोरूम पर रही। सराफा व कपड़े की बिक्री भी बड़े पैमाने पर हुई।
विज्ञापन

मिठाइयों से लेकर पटाखों तथा चूरा आदि की खरीदारी के लिए भी ग्राहक खूब उमड़े। दरअसल इस बार धनतेरस दो दिन होने के चलते रविवार को भी पर्व का उल्लास छाया रहा। शनिवार को जहां लगभग 70 करोड़ रुपये का कुल कारोबार हुआ था तो वहीं रविवार को लगभग 52 करोड़ रुपये की धनवर्षा बाजारों में हुई।
धनतेरस के दूसरे दिन भी ट्रैक्टरों की बिक्री हुई। अनुमान के अनुसार रविवार को पांच करोड़ रुपये के ट्रैक्टर बिक गए। रविवार को सराफा दुकानदारों के चेहरे खिल उठे। वरिष्ठ सराफा व्यवसायी राजकुमार सेठ ने कहा कि तमाम आशंकाओं को दरकिनार करते हुए लोगों ने रविवार को सोने व चांदी के आभूषणों की खूब खरीदारी की। अनुमान के तौर पर लगभग 11 करोड़ के आभूषण बिके।
विज्ञापन

धनतेरस का पहला दिन शनिवार होने के चलते बाइक की खरीदारी कम हुई थी लेकिन रविवार को शोरूम पर दिनभर भीड़ लगी रही। अनुमान के मुताबिक तकरीबन 10 करोड़ की बाइकें बिक गईं। वहीं इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की भी लोगों ने बढ़ चढ़कर खरीदारी की। सबसे अधिक बिक्री फ्रिज व टीवी की हुई है। अनुमान के अनुसार लगभग छह करोड़ रुपये के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बिक गए।
पूजन-अर्चन के लिए रविवार को भी मां लक्ष्मी व भगवान गणेश की मूर्तियों की लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। शहजादपुर के मूर्ति विक्रेता संदीप गुप्ता ने कहा कि शनिवार से अधिक मूर्तियों की बिक्री हुई है। लगभग 10 लाख की मूर्तियों की बिक्री हुई है। दीपपर्व पर होने वाली आतिशबाजी के लिए रविवार को लोगों ने पटाखों की बढ़ चढ़कर खरीदारी की। जिला मुख्यालय के नवीन मंडी सिझौली में दो दर्जन से पटाखों की दुकान लगीं थीं। लोगों ने बढ़ चढ़कर पटाखों की खरीदारी की।
धनतेरस के दूसरे दिन रविवार को भी बर्तन की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ दिखी। अनुमान के अनुसार लगभग आठ करोड़ रुपये के बर्तन रविवार को बिक गए। वहीं सिल्क व बनारसी साड़ी के साथ ही कोलकाता की कुर्ती की बढ़-चढ़कर महिलाओं ने खरीदारी की। इसके अलावा जींस, टीशर्ट की भी खरीदारी युवाओं ने की। अनुमान के अनुसार लगभग सात करोड़ रुपये के कपड़े बिके हैं।
दीपपर्व की मिठास बांटने को लेकर जिले में जगह-जगह मिठाई की दुकानें सज गई हैं। रविवार को सुबह से ही मिठाई की खरीदारी के लिए लोगों का दुकानों पर पहुंचने का दौर शुरू हो गया। सोमवार को भी बड़ी मात्रा में मिठाई की बिक्री की संभावना है। जिले में रविवार को लगभग एक करोड़ रुपये की मिठाई की बिक्री हुई।
अककबरपुर नगर से लेकर जिले के अलग अलग क्षेत्रों में जगह जगह लाई चूरा की दुकानें सुबह से ही सज गईं। इनकी खरीदारी के लिए लोगों के पहुंचने का सिलसिला सुबह से ही प्रारंभ हो गया जो देर शाम तक जारी रहा। जिले में लगभग पांच लाख रुपये के लाई-चूरा की बिक्री हुई।
वहीं, विभिन्न प्रकार की स्वादिष्ट मिठाइयों के बीच गट्टा व चीनी की बनी मिठाई बाजार में अपनी चमक को कायम रखे हुए हैं। रंगबिरंगी चीनी की मिठाइयों की लोगों ने बढ़-चढ़कर खरीदारी की। अनुमान के अनुसार लगभग पांच के गट्टा व चीनी की मिठाई की बिक्री हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें