अंबेडकरनगर। जिले के सभी पांच तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में शनिवार को 509 फरियादियों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। अधिकारियों ने मौके पर 25 शिकायतों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराया।
डीएम अविनाश सिंह, एसपी अजीत सिन्हा व सीडीओ डॉ अनुराज जैन की मौजूदगी में 98 पीड़ितों ने अपनी शिकायत दर्ज करायी। मौके पर 8 शिकायत का समाधान हुआ। इस मौके पर डीएफओ प्रणव जैन, एसडीएम सौरभ शुक्ल, डीडीओ सुनील कुमार तिवरी, सीओ रामबहादुर सिंह आदि मौजूद रहे।
भीटी में एसडीएम दयाशंकर पाठक की मौजूदगी में 121, जलालपुर में एसडीएम सुभाष सिंह के समक्ष 111, टांडा में एसडीएम सचिन यादव की मौजूदगी में 97 शिकायतें आयीं। इन सभी स्थानों पर पांच पांच शिकायत निपटी। अकबरपुर में एडीएम डॉ सदानंद गुप्त व एसडीएम पवन जायसवाल के समक्ष 82 फरियादी पहुंचे। दो पीड़ितों की शिकायत का निस्तारण हुआ।