फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: चौखट पर घिसीं एड़िया, न्याय की उम्मीद धूमिल

Sat, 10 May 2025 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
आलापुर थाने पर ​शिकायत सुनते कोतवाल।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। थानों पर माह के दूसरे और चौथे शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया जाता है, जिसमें स्थानीय स्तर पर पीड़ितों को न्याय के लिए इधर-उधर भटकना न पड़े। थानों पर माहौल इसके इतर देखा जा रहा है। अधिकारियों की लापरवाह कार्यशैली के कारण फरियादियों की न्याय थानों की चौखट पर एड़िया घिस चुकीं हैं। पीड़ित हर बार आते हैं, साहब को प्रार्थना पत्र देते हैं। जवाब में उन्हें कार्रवाई का आश्वासन मिल जाता है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं मिलता है। समाधान की उम्मीद में थानों पर आयोजित होने वाले समाधान दिवस में प्रार्थनापत्रों की संख्या बढ़ रही है।
विज्ञापन


केस एक
नहीं हट पाया कब्जा
फोटो-30
जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के मंगुराडिला मदरहा गांव निवासी रामचंद्र ने बताया कि विपक्षियों ने ग्राम समाज की जमीन पर अतिक्रमण कर रखा है, जिससे गांव का मार्ग प्रभावित है। रास्ते से आने-जाने वाले लोगों को इससे काफी परेशानी होती है। लगातार एक वर्ष से थाने पर आकर इसकी शिकायत कर रहे हैं, लेकिन आज तक अतिक्रमण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी।

केस दो
फोटो-31
जलालपुर कस्बे की रहने वाली राधिका देवी ने बताया कि वह अपने मायके में रहती है। वह वहां पर अपना घर बनवा रही हैं, जिस पर आए-दिन पड़ोसी विवाद करते हैं। वह लगातार पुलिस से मदद की गुहार लगाती है, चार बार प्रार्थना पत्र भी दिया, लेकिन कार्रवाई आज तक कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन


केस तीन
फोटो-34
जैतपुर थाना क्षेत्र के बिछैला गांव की रहने वाली सावित्री सिंह ने बताया कि उसके पति का निधन काफी पहले हो चुका है। वह अपने एक पुत्र के साथ अलग रहतीं हैं। वहीं उनके तीन पुत्र अलग रहते हैं। अब वह अपने बेटे के साथ मकान बनावाना चाहतीं हैं, लेकिन उसके अन्य बेटे उसका विरोध कर रहे हैं। चार महीने शिकायत पत्र देने के बावजूद सुनवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें