फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खाद विक्रेता से 50 हजार की छिनैती

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। दुकान से घर जाते समय खाद विक्रेता की पिटाई कर 50 हजार रुपयेे छीन लेने का मामला सामने आया है। आरोप है कि शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने पहले डायल 112 टीम को घटना की सूचना दी। इसके बाद थाने में तहरीर भी दे दी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अहिरौली के मरथुआ सरैया सतरही गांव निवासी अंकित तिवारी ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अन्नावां बाजार में उसकी खाद की दुकान है। किसी काम से वह रविवार दोपहर मजदूर लेकर घर जा रहा था। उसकी जेब में करीब 50 हजार रुपये थे।
सारंगपुर गांव के पास चार पहिया वाहन से दो लोगों ने उसे रोक लिया। गालीगलौज करते हुए पिटाई की और जेब में मौजूद 50 हजार रुपये छीन लिए।
एसओ अहिरौली रीतेश पांडेय ने बताया कि जानकारी मिलने पर वे स्वयं घटना स्थल पहुंचे थे। प्रथम दृष्टया मामला आपसी विवाद का सामने आया है। एक आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें