अंबेडकरनगर। शीत कालीन अवकाश के बाद जिले के सभी परिषदीय स्कूल सोमवार से एक बार फिर से खुल जाएंगे। ये सभी विद्यालय लगभग एक पखवाड़े से बंद चल रहे थे।
परिषदीय स्कूलों के खुलने के साथ ही हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के विद्यालय भी सोमवार से खुलेंगे। कोहरे व गलन के चलते इन विद्यालयों में भी अवकाश घोषित कर दिया गया था। अब यहां सोमवार से प्री-बोर्ड की परीक्षाएं कराई जानी हैं।