फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: होमगार्ड भर्ती परीक्षा के लिए चलेंगी 50 विशेष बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में होमगार्ड भर्ती परीक्षा में परिवहन निगम ने अभ्यर्थियों के आवागमन के लिए विशेष व्यवस्था की है। यह परीक्षा तीन दिनों तक चलेगी। परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को कोई परेशानी न हो, इसके लिए अकबरपुर डिपो से 50 बसें चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

ये बसें 25 से 28 अप्रैल तक विभिन्न जिलों से परीक्षार्थियों को लाने-ले जाने का काम करेंगी। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे और अतिरिक्त बसों का संचालन भी किया जाएगा। डिपो से प्रयागराज, प्रतापगढ़, सुलतानपुर, शाहगंज-जौनपुर और वाराणसी के लिए बसें चलेंगी।
इसके अलावा आजमगढ़-मऊ, अयोध्या, लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, बस्ती और गोंडा जैसे शहरों के लिए भी बसें उपलब्ध होंगी। स्टेशन प्रभारी लक्ष्मी सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों की संख्या के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि 15 बसों को रिजर्व में रखा गया है। एआरएम कुंवर हरिओम श्रीवास्तव ने बताया कि बसों के संचालन की तैयारी पूरी कर ली गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें