फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदर्शन व ट्रैक्टर रैली रोकने को 50 नेता नजरबंद

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली में खड़े किए गए किसानों के ट्रैक्टर। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कृषि कानून के विरोध में होने वाले किसी भी प्रदर्शन या ट्रैक्टर रैली आदि पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने करीब 50 नेताओं को नजरबंद कर दिया। इनमें समाजवादी पार्टी तथा किसान यूनियन के पदाधिकारी शामिल हैं। इसकेे अलावा ट्रैक्टर रैली को रोकने के लिए कई ट्रैक्टरों को अलग-अलग थाने में पुलिस कर्मियों ने पकड़कर खड़ा करा दिया, जबकि तमाम ट्रैक्टर मालिकों से पुलिस लगातार संपर्क में बनी रही। पुलिस की पूरी कोशिश 26 जनवरी को जिले में किसी भी प्रकार का प्रदर्शन व रैली होने से रोकना है।
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सक्रिय है। दरअसल कृषि कानून के विरोध में 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली निकालने व विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान सपा व विभिन्न किसान संगठनों ने कर रखा है। इसे रोकने के लिए पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने दो दिन पहले ही रणनीति तैयार कर ली थी। जिले की सीमा पर 11 चेक पोस्ट बनाकर जिले में प्रवेश करने वाले प्रत्येक वाहनों की सघन जांच अभियान शुरू कर दिया गया था। यह चेक पोस्ट 24 जनवरी की रात्रि से 26 जनवरी की शाम तक सक्रिय रहेंगी। इस बीच किसी भी प्रकार की रैली व विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी समेत कई अन्य राजनीतिक दलों व किसान संगठनों के नेताओं को उनके घर में ही एक दिन पहले नजरबंद कर दिया गया। उनके घरों के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई।
जिन नेताओं को नजरबंद किया गया है, उसमें समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व कैबिनेट मंत्री राममूर्ति को उनके आवास दोहरीपुर, जबकि पूर्व सांसद त्रिभुवनदत्त को उनके राहुलनगर स्थित आवास पर नजरबंद किया गया। सपा के वरिष्ठ नेता व एमएलसी हीरालाल यादव को पटेलनगर स्थित आवास पर नजरबंद किया गया है। भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष परशुराम पटेल, बहुजन मुक्ति मोर्चा के प्रवीण कुमार व जितेंद्र राजभर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित वर्मा, सरदार सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रेश वर्मा, सपा नेता बलिराम समेत करीब 50 नेताओं को उनके आवास पर नजरबंद कर दिया गया। संबंधित व्यक्तियों के आवास के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती कर दी गई, जिससे वह कहीं आवागमन न कर सकें।
विज्ञापन

पुलिस ने कब्जे में लिए 350 ट्रैक्टर
गणतंत्र दिवस पर ट्रैक्टर रैली के निकाले जाने पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन की ट्रैक्टर पर विशेष निगाह रही। सोमवार को पूरे जिले में विशेष अभियान चलाकर करीब 350 ट्रैक्टरों को पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया, जबकि तीन हजार से अधिक ट्रैक्टर मालिकों को नोटिस भेजी गई। अकबरपुर कोतवाली में 30 ट्रैक्टर को कब्जे में लिया गया, तो जलालपुर कोतवाली में करीब 70 ट्रैक्टर को अभिरक्षा में पुलिस ने लिया। इसके अलावा जहांगीरगंज, राजेसुल्तानपुर, अहिरौली, सम्मनपुर, टांडा, इब्राहिमपुर, हंसवर, अलीगंज, बसखारी, बेवाना, महरुआ, भीटी थाना क्षेत्र में भी पुलिस ने अभियान चलाकर ट्रैक्टरों को कब्जे में ले लिया। अहिरौली पुलिस ने संबंधित क्षेत्र के पेट्रोल पंप संचालकों को ट्रैक्टर को तेल न देने की अपील की।
रखी जा रही निगरानी
गणतंत्र दिवस के मौके पर सब कुछ बेहतर ढंग से निपटे, इसके लिए करीब 50 व्यक्तियों पर निगरानी रखी जा रही है। उनके लिए पुलिस की तैनाती की गई है। सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था के सभी माकूल प्रबंध जिले में किए गए हैं।
विज्ञापन

- अवनीश कुमार मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें