फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पांच लोग घायल

Fri, 07 Apr 2017 11:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : symbolic
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


 थाना क्षेत्र इब्राहिमपुर अंतर्गत अवसानपुर गांव निवासी रवि (41) पुत्र दीनानाथ गुरुवार देर शाम बाइक से टांडा से घर जा रहा था। गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली को ओवरटेक करने के दौरान उसे टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भुवांव गांव निवासिनी उर्मिला (40) पत्नी सूर्यबली शुक्रवार भोर में घर के निकट सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


वहीं, जहांगीरगंज थाना अंतर्गत विश्वनाथपुर गांव निवासी संजय मिश्र (40) पुत्र रामकमल गुरुवार देर शाम उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, जब वह बाइक से जहांगीरगंज से घर जा रहा था। गांव के निकट हुई घटना के बाद उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अहिरौली थाना क्षेत्र अंतर्गत यादव नगर निवासी पंकज (19) पुत्र रामबाबू को यादव नगर तिराहा के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने शुक्रवार सुबह टक्कर मार दी। उसे सीएचसी कटेहरी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इनके अलावा अकबरपुर थाना अंतर्गत फरीदपुर गांव निवासी सचिन (16) पुत्र कुरई गुरुवार देर शाम साइकिल से बाजार जाते समय किसी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया, उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें