फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं मेें पांच घायल, अस्पताल में भर्ती

Sun, 02 Apr 2017 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
ट्रिपल राइडिंग में दंपती समेत बेटी घायल हो गई। सिर व हाथ में अधिक चोट आने से मां व बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मां की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर अन्य हादसों में वृद्ध समेत दो लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक ने हेल्मेट नहीं पहना था। 
विज्ञापन


शनिवार देर शाम सम्मनपुर थाना अंतर्गत केशवपुर गांव निवासी रामलाल अपनी पत्नी मुन्नी देवी (55) व पुत्री अंजू (18) को लेकर बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। गांव के निकट पहुंचते ही पीछे से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिर पड़े।

रामलाल ने हेल्मेट लगा रखा था, इसलिए उसे मामूली चोटें आईं जबकि अंजू व मुन्नी देवी के सिर व हाथ में गंभीर चोटें आईं। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, मुन्नी देवी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


उधर, अहिरौली थाना अंतर्गत अहिरौली निवासी देवीचरण (67) पुत्र नौरंगी रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय किसी बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी कटेहरी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

वहीं, इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत जगन्नाथपुर गांव निवासी रवि कुमार (25) पृथ्वीपाल शनिवार देर शाम उस समय जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया जब वह बाइक से टांडा से घर जा रहा था। परिवारीजनों ने उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रवि ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें