फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटनाओं में पांच घायल

Fri, 24 Mar 2017 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक से घर जा रहे दंपती को टक्कर मारकर गंभीर रूप से  घायल कर दिया। दोनों को जिला अस्पताल से  ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्धा समेत तीन लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र मालीपुर अंतर्गत मालीपुर निवासी सुनील (32) पुत्र रामानंद गुरुवार भोर में पत्नी संगीता (29) को लेकर बाइक से अकबरपुर आ रहा था। नगर के निकट पहुंचने पर तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उन्हें ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर  दिया गया। उधर अकबरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेपुर धावां गांव निवासिनी कमला देवी (40) पत्नी रामपियारे बुधवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मरैला गांव निवासी अब्दुल रहमान (18) पुत्र मोहम्मद नजीब गुरुवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मूसेपुर गांव निवासिनी शांति देवी (65) पत्नी दयाराम गुरुवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। बाइक चला रहे घायल हुए लोगों ने हेल्मेट नहीं पहना था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें