फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में पांच लोग घायल, एक गंभीर

Sun, 19 Mar 2017 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
हादसा - फोटो : symbolic
विज्ञापन
विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक वृद्ध समेत पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से एक की हालत गंभीर है। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत लोदीपुर गांव निवासी अमन पांडेय (19) पुत्र भूपेश शुक्रवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। गांव के निकट पहुंचते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर गांव निवासी रामकेत (40) पुत्र बसंत कुमार रविवार सुबह बाइक से घर से बसखारी बाजार जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी बसखारी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

उधर, आलापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरही गांव निवासी धर्मराज यादव (60) पुत्र रामबहोर शनिवार देर शाम बाइक से आलापुर से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से  घायल हो गया। वहीं, जहांगीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनडीह गांव निवासिनी सुनीता (24) पत्नी महातम रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन


उसे पहले सीएचसी जहांगीरगंज फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके अलावा भीटी थाना क्षेत्र अंतर्गत हैदरगंज गांव निवासी आशाराम (20) पुत्र बाबूलाल रविवार सुबह सेमरी बाजार से घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे पहले सीएचसी भीटी फिर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें