फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 472 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश, 102 सीटें खाली

Tue, 29 Jul 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजकीय पॉलीटेक्निक संस्थान में दाखिले के लिए तीसरे चरण की काउंसिलिंग प्रक्रिया पूरी हो गई है। इसमें में से 472 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है।
विज्ञापन

सिविल, इलेक्ट्राॅनिक्स, इलेक्ट्रिकल, आईटी और कंप्यूटर साइंस की कुल 574 में से 102 सीटें खाली रह गई हैं। काउंसिलिंग के लिए जिले से दो हेल्प सेंटर बनाए गए थे। इसमें छत्रपति शाहूजी महाराज राजकीय पाॅलीटेक्निक अकबरपुर में 328 में से 256 सीटें और राजकीय पाॅलीटेक्निक बैजपुर भीटी में 246 में से 216 सीटें भरी हैं। उम्मीदवारों को अपनी पसंद और सीट की उपलब्धता के आधार पर संस्थानों का चयन करने की अनुमति दी गई थी। हाईस्कूल अंकपत्र, स्कोर कार्ड, जाति प्रमाणपत्र, फोटो, पहचान पत्र आदि की जांच के बाद चौथे चरण में सीट प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को अपने प्रवेश को सुनिश्चित करने के लिए 3,250 का सीट स्वीकृति शुल्क तीन अगस्त तक जमा करना होगा।
काउंसिलिंग के नोडल अधिकारी एसके बसंत ने बताया कि उम्मीदवार फ्रीज या फ्लोट विकल्प चुन सकते हैं। ऐसा न करने पर काउंसिलिंग से बाहर हो जाएंगे। छात्र-छात्राओं को काउंसिलिंग पोर्टल https:// jeecup.admis-sions.nic.in पर लॉगिन कर प्रक्रिया पूरी करनी होगी। अभ्यर्थी प्रवेश प्रक्रिया में अपने चालू मोबाइल नंबर का ही प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें