फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: इंसुलेटर फुंकने से 45 गांवों की छह घंटे बिजली रही गुल

Wed, 10 Sep 2025 12:14 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। भीषण गर्मी के कारण बिजली घरों पर लोड बढ़ने से तकनीकी खामियां सामने आने लगी हैं। मंगलवार दोपहर को 33 केवी अशरफपुर बरवा बिजलीघर के अंतर्गत जगदीशपुर गांव में तीन इंसुलेटर जल गए, जिससे करीब 45 गांवों की बिजली आपूर्ति छह घंटे के लिए बाधित हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 12 बजे 500 मीटर के दायरे में तीन इंसुलेटर फुंक गए, जिससे अशरफपुर बरवा, मजगवां और हरीपुर फीडर के टीकमपारा, जगदीशपुर, पट्टूगढ़, आनंदनगर सहित कई गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पहले एक इंसुलेटर को ठीक किया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इसके बाद टीम ने क्षेत्र में अन्य फॉल्ट की तलाश शुरू की और दो घंटे की मशक्कत के बाद बाकी जले हुए इंसुलेटरों को भी बदला गया। शाम करीब 6 बजे बिजली आपूर्ति पूरी तरह बहाल हो सकी।
-

ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही बिजली की आंखमिचौली
जिले के ग्रामीण इलाकों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। साउथ वेस्ट फीडर की आपूर्ति सोमवार रात 10 बजे बाधित हुई, जो एक घंटे बाद 11 बजे बहाल की गई। टाउन बिजलघर की आपूर्ति भी रात 8 से 9 बजे तक ठप रही। वहीं, कुर्की बिजलीघर से जुड़े करीब 20 गांवों की आपूर्ति रात 9 बजे ओवरलोड के चलते बाधित हुई, जो रात 10 बजे सामान्य हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपूर्ति बहाल कराई गई
जगदीशपुर गांव में इंसुलेटर फुंकने से बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी। फॉल्ट की मरम्मत कराकर शाम तक सप्लाई बहाल कर दी गई है।

— आशीष यादव, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें