फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कालाबाजारी कर बेंची जा रही 448 बोरी उर्वरक जब्त, तीन दुकानों के लाइसेंस निलंबित, दर्ज कराई एफआईआर

Tue, 18 Nov 2025 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
 ​शिव खाद भंडार पर जांच करते जिला कृ​षि अ​धिकारी अरविंद कुमार चौधरी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। डीएम के निर्देश पर उर्वरकों की कालाबाजारी और ओवर रेटिंग की शिकायतों की जांच करने पहुंचे जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी को भारी अनियमितताएं मिलीं। जांच के दौरान कुल 448 बोरी उर्वरक की कालाबाजारी पकड़ी गई। गंभीर गड़बड़ियां सामने आने पर तीन उर्वरक विक्रेताओं के खिलाफ अहिरौली थाने में एफआईआर दर्ज कराई और तीनों प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए। टीम के पहुंचते ही कई उर्वरक कारोबारी दुकानों के शटर गिराकर भाग निकले, जिससे बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
विज्ञापन

जिला कृषि अधिकारी ने रविवार को मेसर्स शिव खाद भंडार हनुमानगंज भीटी का निरीक्षण किया, जहां प्रोपराइटर शिवनारायण वर्मा मौजूद मिले थे। पीओएस मशीन से स्टॉक का मिलान करने पर छह बोरी एमओपी के सापेक्ष दो बोरी पैक व एक खुली मिली। एसएसपी 165 बोरी के सापेक्ष 139 व एनपीके 24 बोरी के सापेक्ष 15 बोरी ही मिली। इस प्रकार मौके से तीन बोरी एमओपी, 26 बोरी एसएसपी व नौ बोरी एनपीके कम मिली। मेसर्स राष्ट्रीय उर्वरक भंडार सेनपुर में बिना आईएमएफएस आईडी के 25 बोरी यूरिया का चालान दो नवंबर को भेजा गया था, जिसमें से 14 बोरी व एक आधी बोरी यूरिया मिली। मौके पर स्टॉक व वितरण रजिस्टर नहीं उपलब्ध मिला। रेट बोर्ड और स्टॉक बोर्ड नहीं लगा था। पीओएस में उपलब्ध स्टॉक की भिन्नता के बारे में पूछने पर कोई संतोषजनक उत्तर प्रोपराइटर बालमुकुंद पांडेय नहीं दे पाए।
इसके अलावा, मेसर्स वर्मा ट्रेडर्स हनुमानगंज भीटी की भी जांच की गई। निरीक्षण के समय प्रतिष्ठान पर प्रोपराइटर दीप्ति पटेल के पति अभय वर्मा मौजूद मिले। पीओएस मशीन से स्टॉक का मिलान करने पर यूरिया 300 बोरी के सापेक्ष चार बोरी ही मौक पर मिली। एनपीके 60 बोरी के 28 व एसएसपी 208 बोरी के सापेक्ष 137 बोरी ही मिली। मौके पर 296 बोरी यूरिया, 32 बोरी एनपीके और 71 बोरी एसएसपी कम मिली। पूछने पर भी यह कोई जवाब नहीं दे पाए। तीनों के खिलाफ जिला कृषि अधिकारी अरविंद कुमार चौधरी ने रिपोर्ट डीएम अनुपम शुक्ला को दी।
विज्ञापन

इन दुकानों पर हुई कार्रवाई
डीएम के निर्देश के बाद शिव खाद भंडार के शिव नारायण वर्मा निवासी गरथौली अहिरौली, राष्ट्रीय उर्वरक भंडार के बाल मुकुंद पांडेय निवासी कटरा अमसिन गोसाईगंज अयोध्या और वर्मा ट्रेडर्स की प्रोपराइटर दीप्ति पटेल निवासी जलालपुर परशुरामपुर अहिरौली के खिलाफ अहिरौली थाने में आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई गई है।

दोषियों पर कार्रवाई की जा रही
प्रतिष्ठानों की जांच में खाद की कालाबाजारी मिली है। डीएम के आदेश के अनुसार एफआईआर दर्ज करा दी गई है। विस्तृत जांच की जा रही है। दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

- अरविंद कुमार चौधरी, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें