फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 436 शिकायतें पहुंचीं, सिर्फ 37 का हो सका समाधान

विज्ञापन
समाधान दिवस के दौरान भीटी तहसील में फरियादियों की समस्याएं सुनती डीएम। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले की पांचों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 436 शिकायतें पहुंचीं। इनमें से 37 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। सबसे अधिक 119 शिकायतें भीटी तहसील में पहुंचीं, जहां डीएम ईशा प्रिया ने पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह समेत अधिकारियों की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

भीटी तहसील में प्राप्त 119 प्रार्थना पत्रों में छह का मौके पर समाधान कराया गया। डीएम ने शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर स्थलीय जांच करने और शिकायतकर्ता को संतुष्ट करते हुए समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी तरह की शिथिलता नहीं होनी चाहिए।
अन्य तहसीलों में भी बड़ी संख्या में फरियादी पहुंचे। जलालपुर में 73 शिकायतों में छह, आलापुर में 93 में नौ, टांडा में 61 में आठ और अकबरपुर में 90 शिकायतों में आठ का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें