फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच केंद्रों में जांची गईं 43,200 उत्तर पुस्तिकाएं

Sat, 28 Mar 2026 11:05 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शनिवार को 43,200 उत्तर पुस्तिकाएं जांची गईं। पांच मूल्यांकन केंद्रों पर कुल 1811 में से 1046 परीक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, सरदार पटेल इंटर काॅलेज लारपुर, संत कबीर इंटर काॅलेज सैदापुर, राम अवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन और जनता इंटर काॅलेज बड़ागांव को मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। मूल्यांकन कार्य वाॅयस रिकाॅर्डर युक्त सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में किया गया। इसमें मोबाइल के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगी रही। डीआईओएस प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि अब तक हाईस्कूल की 2,06,892 उत्तर पुस्तिकाओं की जांच की गई, वहीं इंटर की 1,22,268 उत्तर पुस्तिकाएं चेक की गईं। कुल प्राप्त 3,68,376 उत्तर पुस्तिकाओं में से 39,216 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें