फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: घर से 40 हजार नकद व जेवरात चोरी

Fri, 30 Jan 2026 01:12 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली के चनहापकड़ी गांव निवासी वीरेंद्र सिंह के घर को बुधवार रात चोरों ने निशाना बनाकर नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। सुबह परिजनों को चोरी की जानकारी हो पाई। पुलिस ने घटनास्थल पर छानबीन की है।
विज्ञापन


पीड़ित वीरेंद्र के मुताबिक वह खेती व पशुपालन कर जीविका चलाते हैं। बुधवार को खेती का काम पूरा करने के बाद रात आठ बजे खाना खाने के बाद घर के बाहर छप्पर के नीचे सो गए थे। अंदर कमरे में उनकी बड़ी बेटी सादगी सिंह व शुभी सिंह एक कमरे व बगल के कमरे में पत्नी मीरा सिंह बेटे शिवांश के साथ सो रही थीं।

चचेरे भाई राम प्रसाद सिंह के घर के बाहर बने जीने के सहारे चोर बुधवार रात उनके घर में घुस गए। इसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर 40 हजार रुपये नकद व जेवरात उठा ले गए। बृहस्पतिवार की सुबह पांच बजे पत्नी मीरा उठीं तो घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन


वीरेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी वृद्ध मां समर्थी सिंह बीमार हैं। भैंस बेचने के बाद मिले 40 हजार रुपये से मां का इलाज कराना था। इससे पहले ही रकम चोरी हो गई। प्रभारी निरीक्षक अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें