फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3931 विद्यार्थियों ने छोड़ी हाईस्कूल परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन हाईस्कूल का एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया। बाद में उसे बी कॉपी दी गई। नकल रोकने के लिए एक तरफ जहां पांच जोनल व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे, वहीं सात सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

नकल रोकने के लिए बरती गई सख्ती का ही नतीजा रहा कि प्रथम पाली में हाईस्कूल के तीन हजार 931 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। हाईस्कूल की परीक्षा में 44 हजार 672 परीक्षार्थियों को शामिल होना था, लेकिन 40 हजार 741 परीक्षार्थी ही जिले के विभिन्न क्षेत्रों में बनाए गए 117 परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे।
यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए बरती जा रही सख्ती का पहले दिन ही साफ असर देखने को मिला। प्रथम पाली में तीन हजार 931 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल की परीक्षा छोड़ दी। बताते चलें कि हाईस्कूल की परीक्षा में 44 हजार 672 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। मंगलवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों के 117 परीक्षा केंद्रों पर जब हिंदी की परीक्षा शुरू हुई, तो 40 हजार 741 परीक्षार्थी ही संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंच सके।
विज्ञापन

तीन हजार 931 परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा किया। वैसे तो परीक्षा सुबह आठ बजे से प्रारंभ होनी थी, लेकिन इससे लगभग एक घंटा पहले ही परीक्षार्थियों का संबंधित परीक्षा केंद्र पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। किसी प्रकार की नकल सामग्री परीक्षा कक्ष तक न ले जाई जा सके, इसके लिए मुख्य गेट पर ही आंतरिक सचल दल के सदस्यों ने सघन चेकिंग की। मोबाइल फोन, डिजिटल घड़ी आदि गेट पर ही रखवा लिया गया।
मगर सख्ती के बावजूद अकबरपुर नगर के तमसा मार्ग स्थित डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज में एक परीक्षार्थी पर्ची परीक्षा कक्ष तक ले जाने में सफल रहा। डॉ. अशोक स्मारक इंटर कॉलेज के केंद्र व्यवस्थापक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में चल रही थी। इसी बीच कक्ष निरीक्षक सूरज यादव व सत्यप्रकाश दुबे ने रामदेव जनता इंटर कॉलेज के एक परीक्षार्थी को पर्ची से नकल करते पकड़ लिया।
जांच में उसके पास से कई पर्चियां मिलीं। इस पर उसे तत्काल बी-कॉपी दे दी गई। साथ ही पूरे मामले की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को दी गई। बताया कि परीक्षा नकलविहीन संपन्न कराने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
परीक्षा को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने के लिए सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध किये गए थे। प्रत्येक परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी, जो अभिभावकों को परीक्षा केंद्र से दो सौ मीटर की सीमा से दूर रखे थे। किसी को भी परीक्षा केंद्र के अंदर जाने की अनुमति नहीं थी।
नकल रोकने के लिए दो सुपर जोनल मजिस्ट्रेट, पांच जोनल मजिस्ट्रेट व 22 सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही सचल दल लगातार परीक्षा केंद्रों का जायजा लेते रहे। उधर द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट की हिंदी विषय की परीक्षा के लिए 34 हजार 912 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।
डीआईओएस विनोद सिंह ने बताया कि जिले के सभी 117 परीक्षा केंद्रों पर मंगलवार को दोनों पालियों में शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हुई। प्रथम पाली में हाईस्कूल का एक परीक्षार्थी नकल करते पकड़ा गया, जिसे दूसरी कापी दी गई। परीक्षा को नकलविहीन निपटाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें