फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: गन्ना खरीदारी के लिए स्थापित होंगे 37 क्रय केंद्र

Wed, 30 Oct 2024 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर चीनी मिल नवंबर माह में शुरू होने जा रही है। इससे पहले क्रय केंद्रों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया गया है। इस बार भी मिल गेट को मिलाकर 37 क्रय केंद्र पर किसानों को गन्ना बिक्री की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन

जिले में 48 हजार किसानों ने 21 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में गन्ने की बोआई की है। इनकी खरीदारी के लिए अलग-अलग स्थानों पर 37 क्रय केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं। सहायक महाप्रबंधक अरविंद सिंह ने बताया कि 15 नवंबर के बाद कभी भी मिल का संचालन किया जा सकता है। अब तक 25 क्रय केंद्रों को स्थापित कर दिया गया है। शेष पर कार्य चल रहा है। सात नवंबर तक गन्ने की बिक्री के लिए किसानों को पर्ची जारी कर दी जाएगी। तारीख की घोषणा होते ही क्रय केंद्रों पर तौल शुरू हो जाएगी। चीनी मिल प्रशासन ने कहा कि किसान क्रेशर मालिकों के झांसे में न आएं। आने वाले कुछ दिनों में ही मिल का संचालन शुरू हो जाएगा, जिससे उन्हें फसल का अच्छा दाम मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें