फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो पालियों में 3658 रहे गैर हाजिर परीक्षार्थी

Sun, 07 Sep 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते डीएम व एसपी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। उत्तर प्रदेश प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (पीईटी) शनिवार को शहर के 21 परीक्षा केंद्रों पर चल रही है। पहले दिन में दो पालियों में आयोजित हो रही इस परीक्षा में कुल 19392 के सापेक्ष 15734 अभ्यर्थी शामिल हुए। वहीं 3658 गैर हाजिर रहे। परीक्षा सुबह 10 से 12 बजे और दोपहर 3 से 5 बजे तक दो सत्रों में हो रही है। पहली पाली में 9696 के सापेक्ष 7872 उपस्थित व 1824 अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 9696 की तुलना में 7862 उपस्थित व 1834 अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहे और अभ्यर्थियों को प्रवेश से पहले बायोमेट्रिक सत्यापन से गुजरना पड़ा। डीएम अनुपम शुक्ला व एसपी केशव कुमार ने परीक्षा के पहले केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने त्रिलोकनाथ स्नातकोत्तर महाविद्यालय टांडा, हार्बट त्रिलोकनाथ इंटर कॉलेज टांडा, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावान व रमाबाई राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अकबरपुर का भ्रमण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसमें परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था व कंट्रोल रूम से विभिन्न कक्षाओं में चल रही परीक्षा की निगरानी होती रही।
विज्ञापन

इनसेट-
मंगलसूत्र व जूते उतराकर की गई जांच
परीक्षा में समय से डेढ़ घंटा पहले तक ही अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। जांच के दौरान महिला अभ्यर्थियों के मंगलसूत्र, चूड़ी, नाक की नथ आदि तक उतरवा लिए गए। जूते व बेल्ट तक खुलवाकर जांच करने के बाद जमा करा लिए गए। हर केंद्र के बाहर प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों की लंबी कतार लगी रही। इस दौरान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में परीक्षा देने आईं बाराबंकी की सुमेधा यादव ने बताया कि चेंकिग के दौरान किसी का आभूषण उतरवा ले रहे थे। वहीं कुछ को बिना उतरवाए अंदर जाने दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें