फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: दो दिन बाद भी ऑटो चालक के हत्यारों तक नहीं पहुंच सके खाकी के हाथ

Sun, 07 Sep 2025 12:19 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जैतपुर के मुस्कुराई गांव निवासी ऑटो चालक रामस्वरूप (50) की चार सितंबर की रात रामगढ़ मार्ग स्थित उनके घर में धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। दो दिन बीत चुके हैं, लेकिन ऑटो चालक के हत्यारों का पुलिस अभी तक सुराग नहीं लगा सकी है।
विज्ञापन

मामले की जांच में पुलिस अब तक 50 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाल चुकी है, जिनमें अंबरपुर टोल प्लाजा, नेवादा चौराहा और अंबरपुर बाजार शामिल हैं। एक फुटेज में रात 11 बजे एक काली रंग की कार वारदात स्थल से कुछ दूरी पर गोरखपुर एक्सप्रेस पर खड़ी दिखाई दी थी। जांच में पता चला कि उसमें सवार लोग मृतक के पड़ोसी के रिश्तेदार थे, जो किसी काम से आए थे। अब तक की जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग नहीं मिला है। पुलिस परिजनों और ग्रामीणों से लगातार पूछताछ कर रही है। कुछ लोग घटना के पीछे आशनाई का शक जता रहे हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। सीओ जलालपुर अनूप सिंह ने बताया कि अंबरपुर टोल प्लाजा सहित अन्य सभी टोल स्थानों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जांच टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही हत्या का राज उजागर कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें