फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 36 आवासों पर लगा ताला, नोटिस चस्पा कर शुरू हुई सख्ती

Tue, 07 Oct 2025 01:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कांशीराम आवासों की जांच के दौरान मौजूद ईओ व अन्य अ​धिकारी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर स्थित कांशीराम आवासों में अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन ने सख्ती तेज कर दी है। सोमवार को राजस्व, पुलिस और नगर पालिका की संयुक्त टीम ने जब मौके पर दस्तक दी, तो हलचल मच गई। जांच के दौरान 36 आवास ऐसे मिले जहां आवंटी नदारद थे। इन आवासों पर ताले जड़ दिए गए। साथ ही, दर्जनों मकानों पर नोटिस भी चस्पा किए गए हैं।
विज्ञापन


सुबह से ही एसडीएम प्रतीक्षा सिंह, सीओ नीतीश तिवारी और ईओ बीना सिंह के नेतृत्व में प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। कुल 1164 फ्लैटों में से पहले चरण में 118 आवासों की जांच की गई। जिन लोगों ने वैध दस्तावेज नहीं दिखाए, उन्हें तुरंत नोटिस थमाया गया।
जिन 36 आवासों में कोई नहीं मिला, वहां सीधी कार्रवाई करते हुए फ्लैट सील कर दिए गए हैं। टीम का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। बुधवार को बाकी बचे आवासों की दोबारा जांच की जाएगी। जिन लोगों के पास वैध दस्तावेज नहीं होंगे, उनके आवास निरस्त कर दिए जाएंगे और उन्हें पात्र लाभार्थियों को दिया जाएगा। इससे पहले विजयगांव, बरवा नासिरपुर, सीहमई कारीरात और गोविंदपुर गणेशपुर में भी इसी तरह की जांच हो चुकी है।
विज्ञापन

ईओ बीना सिंह ने बताया कि इससे पहले बार-बार दस्तावेज जमा करने की अपील की गई थी, लेकिन अब तक सिर्फ 422 लोगों ने ही दस्तावेज जमा किए हैं। बाकी आवंटी अब जांच के दायरे में हैं। रिक्त आवासों को पात्रों को आवंटित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें