फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: एनटीपीसी में शुरु हुई 35वीं प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता

Mon, 16 Sep 2024 10:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विवेकानंद शिशु कुंज सीनियर सेकेंडरी स्कूल एनटीपीसी टांडा में सोमवार को 35 वें प्रांतीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ डीएम अविनाश सिंह ने किया। तीन दिवसीय इस खेलकूद प्रतियोगिता में दौड़, लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, हैमर फेंक, चक्का फेंक, बाधा दौड़ आदि विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि छात्र- छात्राओं के सर्वांगीण विकास में खेलकूद का एक अलग महत्व है। अब पढ़ाई के साथ ही खेल में भी कॅरिअर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एनटीपीसी के अधिशाषी निदेशक अशेष कुमार चट्टोपाध्याय ने नैतिकता के विकास एवं उत्तम शिक्षा के लिए विद्या भारती का आभार जताया। बताया कि वे स्वयं भी विद्या भारती के पूर्व में विद्यार्थी रहे।
मुख्य वक्ता भारतीय शिक्षा समिति उत्तर प्रदेश के प्रदेश निरीक्षक रामजी सिंह, विशिष्ट अतिथि सीतापुर के संभाग निरीक्षक सुरेश सिंह के अलावा प्रबंधक अखंड प्रताप सिंह ,अध्यक्ष अंजनी कुमार वर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें