फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में बिक रहे खाद्यान्न से संक्रमण की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर। कोरोना वायरस से फैली महामारी के बावजूद अकबरपुर तहसील क्षेत्र में खुले में बिक रही खाद्य सामग्रियों पर रोक लगाने की जरूरत नहीं महसूस की जा रही है। नागरिकों ने प्रशासन से खुले में बिकने वाली खाद्य सामग्रियों पर रोक लगाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिला मुख्यालय हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र की दुकानें, सड़क के किनारे पटरी पर ठेले आदि पर बड़ी संख्या में खाद्य सामग्री बेचने वाली दुकानें लगती हैं। इसमें चाट, पकौड़ी, चाय, चाउमीन, बर्गर, टिक्की व फुल्की आदि दुकानें शामिल हैं। छोटे स्तर पर व्यवसाय करने वाले इन दुकानदारों पर खाद्य विभाग की नजर जल्द नहीं पड़ती। आम हो या खास लगभग सभी इन दुकानों की खाद्य सामग्रियों का सेवन करते हैं।
सड़क के किनारे उड़ती धूल के बीच इन दुकानदारों द्वारा फूड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी की जाती है। इनके पास ऐसा कोई प्रबंध नहीं दिखता जो सड़कों से उड़ती धूल को सामान पर पड़ने से रोक सके। खाद्य विभाग की टीम न तो इन दुकानदारों को जागरूक करने की जरूरत समझती है और न ही कार्रवाई की। ऐसे में ये दुकानदार भी धड़ल्ले से फूड सेफ्टी के नियमों की अनदेखी करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसे में यदि किसी प्रकार की संक्रामक बीमारी फैलती है तो इसका खामियाजा आम नागरिकों को भुगतना पड़ेगा। स्थानीय सालिकराम, प्रमोद कुमार व राजकरन आदि ने जिला प्रशासन से खुले में खाद्य सामग्रियों की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की है। कहा कि ठेले खोमचों पर खाद्य सामग्रियां बेचने वालों को आवश्यक एहतियात बरतने की हिदायत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें