फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 32 हजार ग्रामीणों को भी मिलने लगा टैंक से पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 13 गांवाें की लगभग 32 हजार की आबादी को बड़ी राहत मिली। 18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह परियोजनाओं के माध्यम से उन्हें शुद्ध पानी मिलने लगा। उधर 105 अन्य परियोजनाओं का ट्रायल भी प्रारंभ हो गया है। मार्च में 50 से अधिक परियोजनाओं से भी पानी की आपूर्ति भी प्रारंभ कर दी जाएगी।
विज्ञापन

लंबे इंतजार के बाद गत दिवस से जलजीवन मिशन के तहत छह परियोजनाओं से ग्रामीणों को लाभ मिलने लगा है। 18 करोड़ रुपये की लागत से विकास खंड जहांगीरगंज के अक्खतरा नरायन, हरदिया जाललपुर व चोरमरा क्रमाल, विकास खंड कटेहरी के हरिनाथपुर व जलालपुर विकासखंड में सेठाकला तथा रुकुनपुर कासिमपुर में ओवरहेड टैंक के माध्यम से जलापूर्ति शुरू कर दी गई। 13 राजस्व गांवों की लगभग 32 हजार की आबादी को नियमित रूप से शुद्ध पेयजल मिलने से उन्हें इधर-उधर परेशान होने से राहत मिल गई ।
उधर इसके अलावा 105 परियोजनाओं पर ट्यूबवेल के माध्यम से ट्रायल भी बीते दिनों शुरू हो गया। जलनिगम कार्यालय के अनुसार ओवरहेड टैंक का निर्माण तेजी से चल रहा है। संभावना है कि मार्च माह के अंत तक 50 परियोजनाओं से नियमित रूप से पेयजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। इससे लगभग डेढ़ लाख की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

मालूम हो कि जलजीवन मिशन के तहत कुल 571 परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें से मात्र छह परियोजनाएं ही पूर्ण हो सकी हैं जिनसे जलापूर्ति भी शुरू हो गई। जो 571 परियोजनाएं हैं उनमें 509 परियोजनाएं विंध्या टेली लिंक जबकि 62 परियोजनाओं पर वेल स्पेन संस्था कार्य कर रही है। जो छह परियोजनाएं पूरी हुई हैं उनमें दोनों संस्थाओं की तीन तीन परियोजनाएं शामिल हैं।


तेजी से पूरी होंगी परियोजनाएं
परियोजनाओं पर काम तेजी से चल रहा है। कोशिश यह है कि प्रत्येक माह अधिक से अधिक परियोजनाएं पूरी हों जिनका लाभ लोगों को बेहतर ढंग से दिलाया जा सके। - सूरज वर्मा, अधिशासी अभियंता जलनिगम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें