फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3116 लोगों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए जिले में वैक्सीनेशन का कार्य लगातार जारी है। मंगलवार को जिले के 51 केंद्रों के 51 बूथों पर टीकाकरण महाअभियान चला। 6 हजार 960 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लागए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 3116 लोगों को टीका लगाया गया। अकबरपुर नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने जिला अस्पताल में टीका लगवाया। उधर, सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि कोरोना को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए टीका जरूर लगवाएं।
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैक्सीन टीकाकरण अभियान लगातार जारी है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए जिले में न सिर्फ केंद्र, बल्कि बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि मंगलवार को 51 केंद्रों के 51 बूथों पर कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य चला। बताया कि कुल 6 हजार 960 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगाए जाने का लक्ष्य था। इसकी तुलना में 3116 लोगों को टीका लगाया गया।
नागरिकों को टीका लगवाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी बूथों पर स्वास्थ्यकर्मी पूरी तरह मुस्तैद रहे। अकबरपुर नगर पालिका अध्यक्ष सरिता गुप्ता मंगलवार को जिला अस्पताल पहुुंचीं और टीका लगवाया। सीएमओ की पत्नी सुमन रानी ने भी जिला अस्पताल में टीकाकरण कराया। इस बीच सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने विभिन्न बूथों पर पहुंचकर टीकाकरण अभियान का जायजा लिया। साथ ही जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि टीकाकरण में किसी भी प्रकार की समस्या नागरिकों को नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें