फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 से बनाए जाएंगे स्थायी लाइसेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना का प्रकोप कम होने के साथ ही सरकारी कार्यालयों में गतिविधियां बढ़ाने का प्रयास शुरू हो गया है। शासन के निर्देश पर 31 मई से उप संभागीय परिवहन कार्यालय में स्थायी लाइसेंस बनाने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन

यह जानकारी संभागीय निरीक्षक प्राविधिक विपिन कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि परिवहन आयुक्त के निर्देश के अनुपालन में 31 मई से स्थायी लाइसेंस संबंधी कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा, जबकि लाइसेंस सेवाओं से संबंधित अन्य कार्य तथा लाइसेंस नवीनीकरण आदि कार्य 15 जून तक तथा शिक्षार्थी लाइसेंस 30 जून तक स्थगित रहेंगे।
बताया कि आवेदकों की ओर से शिक्षार्थी लाइसेंस के लिए 30 जून तक जो स्लॉट निर्धारित थे, उन्हें निरस्त कर दिया गया है। ऐसे में आवेदक जिनके शिक्षार्थी लाइसेंस के अप्वाइंटमेंट स्लॉटों को निरस्त किया जा रहा है, उन्हें सारथी पोर्टल पर पुन: अप्वाइंटमेंट स्लॉट लेना होगा। स्थायी ड्राइविंग लाइसेंस का कार्य पूर्व की भांति 31 मई से प्रारंभ किया जाएगा। ड्राइविंग लाइसेंस संबंधी सभी अन्य कार्य 15 जून तक स्थगित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें