डीएम ने कहा कि लेखपाल भर्ती परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए सभी को टीमवर्क की तरह कार्य करना होगा। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कहा कि सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने अपने केंद्रों पर परीक्षा प्रारंभ होने से दो घंटे पहले पहुंचना होगा।
प्रथम पाली की परीक्षा 10 से साढ़े 11 व दूसरी पाली की परीक्षा डेढ़ बजे से 3 बजे तक होगी। परीक्षा प्रारंभ होने से आधा घंटा पहले ही परीक्षार्थियों को केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया जाए। गेट पर ही सभी की सघन तलाशी ली जाए। किसी प्रकार की सामग्री या फिर मोबाइल अंदर ले जाना पूरी तरह वर्जित होगा।
सेक्टर मजिस्ट्रेट तब तक केंद्र न छोड़ें, जब तक परीक्षा कापियां सील न हो जाएं। एडीएम रामसूरत पांडेय ने बताया कि जिले के 20 केंद्रों पर लेखपाल भर्ती की परीक्षा होगी। इसमें कुल 30 हजार 375 परीक्षार्थी शामिल होंगे। प्रथम पाली में 15 हजार 187 व द्वितीय पाली में 15 हजार 188 परीक्षार्थी भाग लेंगे।
परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए 20 केंद्र व्यवस्थापक व 6 जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा 20 सेक्टर व 185 स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। साथ ही 1193 कक्ष निरीक्षकों को लगाया गया है। बताया कि परीक्षा को सकुशल निपटाने के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समुचित जानकारी दे दी गई है।