फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट पांच घायल

Thu, 10 Sep 2015 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार अर्जुनपुर गांव निवासी रामअनुज दुबे  व रामनेवल मिश्र में आबादी की एक भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। एक पक्ष इसे अपनी पुश्तैनी भूमि बताता है तो दूसरा पक्ष सहन दरवाजे की भूमि बताकर कब्जेदारी का दावा करता है।
विज्ञापन


आरोप है कि उक्त भूखंड पर रामअनुज सहित उनके परिवारीजन गुरुवार को निर्माण करने लगे। इस पर रामनेवल की पत्नी व अन्य परिवारीजनों ने विरोध किया। दोनों पक्षों में काफी देर तक गाली-गलौज व विवाद होता रहा। हुआ। मामला गाली गलौज के बीच आगे बढ़ गया। एक पक्ष दूसरे पक्ष पर टूट पड़ा।

दोनों में जमकर मारपीट हुई। इसमें एक पक्ष से रामनेवल, अशोक कुमार, मालती व नीता पत्नी रामनेवल को चोटें आयीं। अशोक कुमार की हालत काफी गंभीर बतायी जा रही है। दूसरे पक्ष से रामअनुज सहित एक अन्य को चोटें आयी हैं। दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसओ राजेश यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। घायलों का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें