अंबेडकरनगर। जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के कहर के बीच बीते 24 घंटे में 30 नए कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं। इस प्रकार जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 394 हो गई है। सभी संक्रमितों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया। साथ ही संबंधित क्षेत्र को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई।
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते 24 घंटे में जिले में रिकार्ड 30 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। कोरोना के नोडल अधिकारी डॉ. आशुतोष ने बताया कि बीते 24 घंटे में 30 नए कोरोना संक्रमित सामने आए हैं। ऐसे में जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 394 हो गई है। 220 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं, जबकि 13 की मौत हो चुकी है। 161 एक्टिव केस हैं, जिनका अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। बताया कि सोमवार को जिन क्षेत्रों में कोरोना पॉजिटिव सामने आए हैं, उस क्षेत्र को सैनिटाइज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।