फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माइनर कटने से 30 बीघा फसल जलमग्न

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के अजमेरी बादशाहपुर के पास माइनर कटने से जलमग्न हुई फसल। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
सुलेमपुर (अंबेडकरनगर)। टांडा तहसील क्षेत्र के बलरामपुर गांव के पास माइनर कटने से करीब 30 बीघा फसल जलमग्न हो गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह कटी माइनर को दुरुस्त किया। इससे करीब 20 किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों ने सिंचाई विभाग की उदासीनता पर कड़ी नाराजगी जताई है। किसानों ने प्रशासन से बर्बाद हुई फसल का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

शारदा सहायक नहर से फूलपुर माइनर सुलेमपुर परसावां गांव से निकलती है और फूलपुर गांव के पास सरयू नदी में जाकर मिल जाती है। फूलपुर गांव के पास बीते वर्ष एक ईंट-भट्ठा संचालक ने माइनर पर मिट्टी ढुलाई के लिए रास्ता बना दिया था। इसके बाद से टेल तक सफाई नही हुई। इससे शनिवार सुबह माइनर में उफान होने पर माइनर की पटरी बलरामपुर गांव के पास टूट गयी। इससे करीब 30 बीघा गेहूं, आलू, सरसों आदि की फसल जलमग्न हो गई। जानकारी होने पर पहुंचे किसानों न किसी तरह माइनर को दुरुस्त किया।
पटरी टूटने की जानकारी मिलने पर सिंचाई विभाग के कर्मचारियों के अलावा ग्रामीणों की सूचना पर डायल 112 की पुलिस टीम भी गांव पहुंच गई। माइनर की कटान रोकने में ग्रामीणों की मदद भी की। कटान से राधेश्याम वर्मा, मुखराम वर्मा, चंद्रभान वर्मा, मोनू माली, संतराम यादव, बाबूलाल श्रीवास्तव, मेवालाल राम उर्फ रामजतन वर्मा, आसाराम वर्मा आदि किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं। किसानों ने सिंचाई विभाग पर उदासीनता का आरोप लगाया है। कहा कि कई बार माइनर को टेल तक साफ कराने की मांग की गई, लेकिन ध्यान नहीं दिया गया। इसके चलते ही पटरी कट गई और उनकी फसल बर्बाद हो गई। किसानों ने प्रशासन से मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें