फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल के ‘चक्कर’ में काशी के चक्कर काट रहे पीएम : मुख्यमंत्री

Tue, 07 Mar 2017 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
चुनाव 2017 - फोटो : symbolic
विज्ञापन
साइकिल के चक्कर में फंसकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनारस का चक्कर काट रहे हैं। जबकि वे विदेशों का भ्रमण करने के लिए जाने जाते हैं। वे मन की बात तो करते हैं लेकिन काम की बात पर एकदम ध्यान नहीं। प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की लहर चल रही है।
विज्ञापन


आलापुर सुरक्षित विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी संगीता कनौजिया के पक्ष में मंगलवार को बेलहिया बाग में हुई जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सपा-कांग्रेस गठबंधन की लहर है। भाजपा लोगों को बांटने की राजनीति में विश्वास करती है जबकि सपा सबको साथ लेकर चल रही है।
 
मुख्यमंत्री ने बसपा प्रमुख मायावती पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्थर वाली सरकार से सावधान रहने की जरूरत है। वह कब भाजपा से रक्षा बंधन मना लें, इसका कोई ठिकाना नहीं। पत्थर लगाने वाली सरकार भी अब विकास की बात करने लगी है।
विज्ञापन


उन्होंने पांच वर्ष में डायल 100 पुलिस सेवा तथा 108 और 102 एंबुलेंस सेवा जैसी तमाम उपलब्धियां गिनाते हुए प्रदेश में  कई विकास कार्य कराए जाने का दावा किया। सभा की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और संचालन एमएलसी हीरालाल यादव ने किया। जनसभा को कैबिनेट मंत्री अहमद हसन, राममूर्ति वर्मा, शंखलाल मांझी, पूर्व सांसद भालचंद्र यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह और अजीमुलहक पहलवान आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें