फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्ती के बावजूद 295 परीक्षक कॉपी जांचने नहीं आए

Sat, 09 Apr 2016 10:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के बीएन इंटर काॅलेज मूल्यांकन केंद्र पर शनिवार को यूपी बोर्ड परीक्षा की काॅपी जांचते परीक्षक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा की 61 हजार 444 कॉपियों का मूल्यांकन शनिवार को किया गया। एक लाख 88 हजार कॉपियों का मूल्यांकन अभी होना बाकी है। सख्ती के बावजूद 295 परीक्षक कांपी जांचने मूल्यांकन केंद्रों तक नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

 
जिले के तीन केंद्रों में यूपी बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन अब अंतिम दौर में है। लारपुर में शनिवार को हाईस्कूल की पांच हजार 844 कॉपियां जांचीं गईं। यहां अभी छह हजार 801 काॅपी जांची जानी बाकी हैं।

यहां इंटरमीडिएट की 12 हजार 600 काॅपी जांची गई, जबकि 56 हजार 862 कॉपियां अभी शेष हैं। अकबरपुर केंद्र में इंटरमीडिएट की 23 हजार कॉपियां जांची गईं, जबकि 80 हजार काॅपी जांचना अभी शेष है।
विज्ञापन


बड़ागांव मूल्यांकन केंद्र में इंटर की 20 हजार कॉपियां जांची गईं, जबकि 44 हजार 338 कॉपियां अभी भी जांची जानी बाकी हैं। इन तीनों मूल्यांकन केंद्रों पर सख्ती के बावजूद 295 परीक्षक नहीं आए।

जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. आरपी वर्मा ने बताया कि मूल्यांकन कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। समय रहते सभी कॉपियों का मूल्यांकन बेहतर ढंग से हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें