फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 2.92 करोड़ से बदलेगी 15 सड़कों की सूरत, सफर होगा आसान

Tue, 21 Jan 2025 12:13 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों पर लोग आसानी से सफर तय कर सकें, इसके लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से कई सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया था। शासन ने 15 सड़कों के लिए दो करोड़ 92 लाख रुपये का बजट जारी कर दिया है। इनमें कुछ सड़कें पहले से निर्माणाधीन हैं, जिनका काम तेजी से पूरा कराने के लिए बजट अवमुक्त किया गया है।
विज्ञापन

इन सड़कों के निर्माण के लिए पिछले काफी समय से ग्रामीणों की ओर से मांग की जा रही थी। वहीं जनप्रतिनिधियों ने भी यह मुद्दा उठाया था। बजट मिलने के साथ ही विभाग की ओर से सड़कों की सूरत संवारने की कवायद शुरू की जा रही है। प्रांतीय एवं निर्माण खंड के अधिकारियों की निगरानी में कार्य कराए जाएंगे। इससे करीब पांच लाख आबादी को लाभ मिलेगा।
इन मार्गों के लिए मिला बजट
अमोला गोविंद साहब से एनएच 233 तक मार्ग- 47.61 लाख
बरौली आशानंदपुर संपर्क मार्ग- 20.63 लाख
मठिया ताहापुर से नवानगर- 17.15 लाख
मीरापुर संपर्क मार्ग - 11.66 लाख
रुकनपुर कासिमपुर मार्ग- 12.68 लाख
रसूलपुर वाकरगंज खास संपर्क मार्ग 7.33 लाख
मालीपुर, जलालपुर, रामगढ़ मार्ग- 12.70 लाख
सेमरा कटका से जलालपुर न्योरी मार्ग- 11.23 लाख
इंदईपुर मरौधा मार्ग से शिवतारा मार्ग- 23.86 लाख
धमरुआ संपर्क मार्ग- 21.63 लाख
गोसाईगंज बाला पैकोली से रानीपुर ग्रंट मार्ग- 25.96 लाख

गोसाईगंज बाला पैकोली से भटपुरा सिंगवान मार्ग- 36.90 लाख
अकबरपुर इल्तिफातगंज से भारीडीहा मार्ग- 26.56 लाख
चचिकापुर संपर्क मार्ग- 23.89 लाख
भीटी महरुआ से टेमा संपर्क मार्ग- 25.51 लाख


निर्माणाधीन सड़कों के साथ कई मार्गों की विशेष मरम्मत के लिए बजट प्राप्त हुआ है। संबंधित खंडों की ओर से जल्द कार्य पूरे कराए जाएंगे। -सौरभ सिंह, एक्सईएन पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें