अंबेडकरनगर। दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना (डीडीयू-जीकेवाई) के तहत अंबेडकरनगर और आजमगढ़ की युवतियों के लिए निशुल्क सैंपलिंग ट्रेलर (सिलाई) प्रशिक्षण के आवेदन मांगे गए हैं। कुल 280 सीटों पर यह प्रशिक्षण दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि 25 जून निर्धारित की गई है।
संचालक विजय यादव ने बताया कि प्रशिक्षण ग्रामीण क्षेत्र की युवतियों को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से है। चयनित अभ्यर्थियों को निशुल्क प्रशिक्षण, हॉस्टल, भोजन, यूनिफॉर्म और अध्ययन सामग्री मिलेगी। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के लिए प्लेसमेंट सहायता भी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग की युवतियां आवेदन कर सकती हैं। प्रवेश पहले आएं, पहले पाएं के आधार पर दस्तावेज सत्यापन के बाद होगा। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अल्पसंख्यक और बीपीएल वर्ग की अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रशिक्षण और हॉस्टल की व्यवस्था बाबा बिहारी लाल डिग्री कॉलेज नेवरी में की गई है।
आवेदन प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेज
इच्छुक युवतियां आधार कार्ड, राशन कार्ड या मनरेगा जॉब कार्ड के साथ आवेदन कर सकती हैं। बीपीएल कार्ड (यदि उपलब्ध हो), जाति प्रमाणपत्र और निवास प्रमाणपत्र भी जमा करना होगा। शैक्षिक प्रमाण पत्र और छह पासपोर्ट साइज फोटो भी आवश्यक हैं।