अंबेडकरनगर। ग्रामीण संपर्क मार्गों के सुदृढ़ीकरण के लिए शासन स्तर से जिले को 126.72 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस राशि से कुल 27 निर्माणाधीन सड़कों का कार्य पूरा किया जाएगा। संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है कि समस्त कार्य 31 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से पूर्ण कर लिए जाएं।
मरम्मत के लिए जिन सड़कों का चयन किया गया है, वे लंबे समय से जर्जर थीं। इससे प्रभावित गांवों की हजारों की आबादी को आवागमन में कठिनाई हो रही थी। अब इन मार्गों के दुरुस्त होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ स्कूली छात्रों को भी राहत मिलेगी। मरम्मत की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद क्षेत्रीय नागरिकों का आवागमन सुलभ होगा। विशेषकर खेती, बाजार, स्वास्थ्य केंद्र और विद्यालयों तक पहुंचने की राह आसान होगी। लोक निर्माण प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता सौरभ सिंह ने बताया कि समय सीमा में मरम्मत का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।
इन सड़कों की होगी मरम्मत
रसूलपुर बाकरगंज खास संपर्क मार्ग, दोस्तपुर अकबरपुर जलालपुर न्योरी मार्ग, पीरपुर के हटियवा संपर्क मार्ग, लालापुर के शुक्लहिया संपर्क मार्ग, मीरपुर सेखपुर के सेखपुर ककरहवा संपर्क मार्ग, वाहिद पट़्टी के खास संपर्क मार्ग, जमलापुर चमरौट संपर्क मार्ग, आजनपारा से चकिया संपर्क मार्ग, दुर्गीपुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, लाडिलापुर तिवारी का पूरा संपर्क मार्ग की मरम्मत कराई जाएगा। इसी तरह अछती के सिगहा संपर्क मार्ग, कमईपुर केवटाही संपर्क मार्ग, बसखारी जहांगीरगंज मुख्य मार्ग से सेखपुरा मलपुरा सुलया सेहथिनाराज जंगला चौहान बस्ती संपर्क मार्ग, जोलहापुर हरिजन बस्ती संपर्क मार्ग, नसीरपुर छितौना हरिजन बस्ती, जैती हरिजन बस्ती मार्ग, समैसा सोनहू संपर्क मार्ग, रन्नूपुर बगिया खास संपर्क मार्ग भी इस योजना में शामिल है। बधईपुर खास संपर्क मार्ग, मंझरिया संपर्क मार्ग, एनएच-233 के किमी 162 से दाएं कनकपुर होते हुए रूस्तमपुर तक संपर्क मार्ग, मुस्तफाबाद मंगरिया के खास, सीहमई कारीरात के कोटवा, सुल्तानपुर के मजगंवा , बदरूद्दीनपुर के डिहवा, बसोहरी के छोटकी बसोहरी, सेमरा नसीरपुर के डिहवा संपर्क मार्गों की भी मरम्मत कराए जाने की तैयारी है।