फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पांच पालियों में 25,800 अभ्यर्थी देंगे शिक्षक पात्रता परीक्षा

विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर।-संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में उत्तपर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टीईटी) की तैयारियां अंतिम चरण में है। 12 केंद्रों पर 25,800 अभ्यर्थी तीन दिनों में पांच पालियों में परीक्षा देंगे। परीक्षा की शुचिता और पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था, बायोमेट्रिक जांच होगी और निषेधाज्ञा लागू रहेगी। परीक्षा को लेकर प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन

तीन दिनों तक चलने वाली परीक्षा दो से लेकर चार जुलाई तक कुल पांच पालियों में संपन्न कराई जाएगी। अभ्यर्थियों की भारी संख्या को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक प्रबंध किए हैं। प्रत्येक पाली में 5160 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। तीन दिनों की पूरी प्रक्रिया में कुल 25,800 अभ्यर्थी अपनी योग्यता का परीक्षण देंगे। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पहले अभ्यर्थियों की त्रिस्तरीय जांच की जाएगी।
बायोमीट्रिक उपस्थिति और मेटल डिटेक्टर के माध्यम से तलाशी अनिवार्य होगी। प्रत्येक परीक्षा कक्ष को सीसीटीवी कैमरों की सीधी निगरानी में रखा जाएगा। इसके अलावा, केंद्रों पर वीडियो ग्राफी की भी व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 प्रभावी रहेगी, ताकि बाहरी व्यक्तियों का अनावश्यक जमावड़ा न हो सके। प्रत्येक केंद्र पर एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट और एक एसआई, एक मुख्य आरक्षी, चार आरक्षी, दो महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। परीक्षा के लिए सभी केंद्रों पर अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर, सेक्टर मजिस्ट्रेट जोनल मजिस्ट्रेट की तैनाती की प्रक्रिया कर ली गई है। प्रशासन और शिक्षा विभाग इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है।
विज्ञापन

ये परीक्षा केंद्र नामित
टीईअी के लिए सरादार पटेल स्मारक इंटर कॉलेज लारपुर, एचटी इंटर कॉलेज टांडा, रामदेव जनता इंटर कॉलेज कटेहरी, आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा, बीएन इंटर कॉलेज अकबरपुर, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज अकबरपुर, त्रिलोकीनाथ पीजी कॉलेज टांडा, रामअवध जनता इंटर कॉलेज बरियावन, मिश्रीलाल आर्य कन्या इंटर कॉलेज टांडा, रमाबाई राजकीय महिला पीजी कॉलेज अकबरपुर, डॉ. गणेश कृष्ण जेटली इंटर कॉलेज अकबरपुर व सर्वाेदय इंटर कॉलेज कोटवा मुहम्मदपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।

परीक्षा की तैयारी पूरी
दो से चार जुलाई तक आयोजित होने वाली परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। परीक्षा से संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। -ज्योत्सना बंधु, एडीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें