जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह वाराणसी से चलकर लखनऊ की तरफ जाने वाली किसान एक्सप्रेस ट्रेन कटेहरी रेलवे स्टेशन से आगे बढ़ी, तो रामदासपट्टी गांव के निकट एक 22 वर्षीय युवक चलती ट्रेन से गिर पड़ा।
इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसकी पहचान का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बाद में शव को अभिरक्षा में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।