फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 250 स्कूली वाहनों में 156 अनफिट स्टाफ का परमिट, ढोए जा रहे बच्चे

Mon, 06 Apr 2026 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विद्यालय के बाहर खड़ी स्कूली वैन।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अनफिट स्कूली वाहन हादसे को दावत दे रहे हैं। 156 स्कूली वाहनों का फिटनेस नहीं है और कई स्कूली वाहनों का बीमा भी समाप्त हो चुका है। खास बात तो यह है कि छोटे वाहनों का परमिट स्टाफ को लाने व ले जाने के लिए किया गया है। इसके बाद भी बच्चों की जान जोखिम में डालकर वाहन सरपट दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में कुल 1142 निजी विद्यालय संचालित हो रहे हैं। इनमें बेसिक के 862 और माध्यमिक के 280 निजी विद्यालय हैं। विभिन्न स्कूलों के लिए 1250 कुल वाहन पंजीकृत हैं। इनमें से 1200 से अधिक बड़ी व मिनी बसें है। 1094 स्कूली वाहनों के पास ही फिटनेस है। 156 वाहनों का फिटनेस रिनीवल नहीं कराया गया है। कई वाहनों का बीमा भी समाप्त हो चुका है। स्कूल वैन का परमिट स्टाफ को लाने ले जाने के लिए बनवाया जाता है, लेकिन इनमें भी 15 से 16 बच्चे ढोए जा रहे हैं। कार्रवाई की बात करें तो एक अप्रैल से स्कूली बसों का विशेष अभियान चल रहा है, लेकिन पांच दिनों में सिर्फ पांच वाहन सीज किए गए हैं और 12 का ही चालान हो पाया है।
g बिना इंश्योरेंस और फिटनेस के चल रहे वाहन : आदर्शनगर हैदराबाद जलालपुर स्थित एक स्कूल के बाहर यूपी 45 टी 0289 स्कूली बस खड़ी थी। इस बस का इंश्योरेंस 12 सितंबर 2024 को फेल हो चुका है। इसी स्कूल के मैजिक वाहन के दो चालान अभी तक पेंडिंग हैं। पहला चालान 30 जुलाई 2022 को बिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर सात हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया था। इसके बाद 16 सितंबर 2025 को अनफिट वाहन से बच्चों की ढुलाई के दौरान 12 हजार रुपये का चालान किया गया था। इसके अलावा तमसा मार्ग अकबरपुर स्थित एक स्कूल में बस नंबर यूपी 45 टी 0418 का 14 मार्च 2026 को इंश्योरेंस एक्सपायर है। 11 अप्रैल 2025 को इसका प्रदूषण प्रमाण पत्र भी एक्सपायर हो चुका है।
विज्ञापन

g बरातियों को ढो रहीं स्कूली बसें : सहालग के दिनों में स्कूली वाहन दिन के समय बच्चों को स्कूल ले जाते हैं और शाम को इन्हीं से बरातियों को ले जाने का काम किया जा रहा है। इसके लिए कई संचालक स्कूली वाहनों की बुकिंग की व्यवस्था भी चला रहे हैं ताकि खाली समय में इन बसों के जरिए आय हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें