अंबेडकरनगर। विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के लिए चल रहा एसआईआर अभियान प्रशासन की ओर से 100 प्रतिशत तक पूरा किए जाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन अभी धरातल पर कई समस्याएं हैं। करीब ढाई लाख मतदाताओं के गणना प्रपत्र अब तक भरे नहीं जा सके हैं। इससे मतदाता परेशान है।
राजनीतिक दलों की ओर से भी लगातार आपत्तियां जताई जा रही हैं। सबसे बड़ी समस्या वर्ष-2003 की मतदाता सूची से मैपिंग न हो पाने की आ रही है। सपा-कांग्रेस के अनुसार कई गांवों में शत प्रतिशत मतदाताओं को सी श्रेणी में दर्ज कर दिया गया है, ऐसे में आने वाले दिनों में मतदाताओं को प्रपत्र प्रस्तुत करने के लिए लाइन में ब्लॉकों और तहसीलों के चक्कर लगाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सम्मनपुर के बूथ संख्या 38 के 467 मतदाताओं को सी कैटेगरी में दर्ज कर दिया गया है। विधान कटेहरी में रायपुर में 100 प्रतिशत मतदाताओं को इसी श्रेणी में दर्ज कर दिया गया है।