फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: महाकुंभ में 25 बसें रिजर्व, महत्वपूर्ण रूटों पर आवागमन प्रभावित

Wed, 12 Feb 2025 10:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो के पास 72 बसें हैं। माघी पूर्णिमा पर 25 बसों को रिजर्व कर प्रयाग मेला प्वाइंट पर खड़ा करा लिया गया है। चार शहर प्रयागराज में शटल बस के रूप में संचालित हैं। वहीं 22 बसें मार्ग पर जो जाम के कारण पांच घंटे का सफर 14 से 18 घंटे में पूरा कर रहीं हैं। वहीं नौ गाड़ियां मेंटीनेंस में हैं। सिर्फ बस्ती और लखनऊ के लिए दो-दो बसें चल रहीं हैं। अन्य रूटों के लिए इक्का दुक्का बसें ही हैं। इसकी वजह से यात्रियों को समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

बुधवार को बस स्टेशन से लेकर पीडब्लूडी गेस्ट हाउस तक लखनऊ, अयोध्या, बाराबंकी, बस्ती, आजमगढ़, सुल्तानपुर और जौनपुर जाने वाले यात्रियों की भीड़ रही। शबीना ने बताया कि किछौछा दरगाह से आए हैं। सुल्तानपुर जाना है, लेकिन कोई बस नहीं मिल रही है। गांव गंभरी निवासी सुरेश ने बताया कि लखनऊ जाना है, लेकिन डेढ़ घंटे से कोई बस नहीं मिल रही है। ओडिसा के रहने वाले घनश्याम ने बताया कि बस्ती के लिए बस का इंतजार कर रहे हैं। पूछताछ केंद्र पर बोला है कि आने वाली है। दो घंटे हो गए हैं, लेकिन अभी तक बस नहीं आई।
विज्ञापन

एक दो दिन में ठीक हो जाएगी व्यवस्था
डिपो की अधिकांश बसें महाकुंभ में लगी हैं। इसके चलते दूसरे रूटों पर दिक्कत आ रही है। एक दो दिन में व्यवस्था ठीक हो जाएगी।
हरिओम श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें