फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2465 लोगों को लगा कोरोना का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को 51 केंद्रों के 56 बूथों पर कोरोना वैक्सीन का टीका लगा। कुल 6720 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2465 लोगों को टीका लगाया गया। आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा गया कि बगैर किसी अफवाह में पड़े बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। साथ ही दूसरों को भी इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन

जिले में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच कोरोना टीकाकरण अभियान भी तेजी से चल रहा है। अधिक से अधिक नागरिकों को टीका लग सके, इसके लिए जिले में केंद्र के साथ-साथ बूथों की संख्या भी बढ़ा दी गई है। बुधवार को भी टीकाकरण महाअभियान चला। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. हेमंत ने बताया कि जिले के 51 केंद्रों के 56 बूथों पर वैक्सीनेशन का अभियान चला।
कुल 6720 नागरिकों व कर्मचारियों को टीका लगना था। इसकी तुलना में 2465 लोगों को टीका लगा। नागरिकों को टीका लगवाने में किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात स्वास्थ्य कर्मचारी पूरी तरह मुस्तैद रहे। इस बीच टीकाकरण अभियान का जायजा लेने के लिए सीएमओ डॉ. अशोक कुमार विभिन्न बूथों पर पहुंचे। उन्होंने जिम्मेदारों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। सीएमओ ने आम नागरिकों से आह्वान किया कि वे बढ़-चढ़कर टीका लगवाएं। ऐसा करने से ही कोरोना संक्रमण को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें