हाईस्कूल में सात तो इंटर में 17 छात्र-छात्राएं प्रदेश की मेरिट सूची में
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबेडकरनगर। जिले के मेधावियों का प्रदेश की टॉप टेन सूची में इस बार वर्चस्व दिखा। हाईस्कूल के सात जबकि इंटरमीडिएट के 17 छात्र-छात्राओं ने स्थान बनाया। कुल 24 छात्र-छात्राओं ने प्रदेश की मेरिट सूची में स्थान बनाकर जिले को बड़ा गौरव दिलाया।
यूपी बोर्ड परीक्षा के परिणामों ने इस बार जिले को काफी सुखद एहसास कराया है। प्रदेश की टॉपर्स सूची में जिले के विद्यार्थियों का दबदबा देखने को मिला है। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार प्रदेश की टॉप टेन सूची में हाईस्कूल की छात्रा नमिता वर्मा ने चौथा स्थान हासिल किया। इसके अलावा हिमांशी उपाध्याय व सुमन को आठवां स्थान, अंशिका, अंशू यादव व अरुण गोंड को नौवां स्थान, मुस्कान को दसवां स्थान प्राप्त हुआ। इसी प्रकार इंटरमीडिएट में सेजल श्रीवास्तव ने 6वां स्थान हासिल किया।
संचिता, अंशिका यादव, रुनझुन पटेल, आकांक्षा यादव, श्रेया वर्मा, तरेंद्र प्रकाश शिवम व अनुशारी यादव ने सातवां स्थान पर कब्जा बनाया। रिया, प्रिया यादव, अंशिका, मलिका नूर, हिमांशु, सौरभ यादव को आठवां स्थान, गौरव प्रताप को 9वां स्थान तथा हिमांशी व इकरा नाज को 10वां स्थान हासिल हुआ। डीआईओएस गिरीश कुमार सिंह ने कहा कि 24 छात्र-छात्राओं के मेरिट सूची में आने से जिले का भी मान बढ़ा है। मेधावियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।