अंबेडकरनगर। जलालपुर विधानसभा क्षेत्र की 24 प्रमुख ग्रामीण सड़कों की दयनीय स्थिति जल्द ही सुधारने की योजना बन गई है। शासन ने इन सड़कों के नवीनीकरण, मरम्मत और सुदृढ़ीकरण के लिए 6.07 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। कुल 37.75 किलोमीटर लंबी इन सड़कों का काम लोक निर्माण विभाग के तहत किया जाएगा।
विधान परिषद सदस्य डॉ. हरिओम पांडेय की पहल पर लोक निर्माण विभाग ने मरम्मत प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था। स्वीकृति मिलने के बाद विभाग ने निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है। काम शुरू होने पर ग्रामीणों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलेगी तथा क्षेत्र की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी। लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय खंड व निर्माण खंड की ओर से इन परियोजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा। सभी कार्यों को विशेष मरम्मत योजना के अंतर्गत समयबद्ध रूप से पूर्ण करने की तैयारी है।
-दुरुस्त किए जाने वाले प्रमुख मार्ग और उन पर होने वाला खर्च
नूरपुर कटका से बंदीपुर, गौरा बाजार होते हुए नयानगर और आजमगढ़ सीमा तक संपर्क मार्ग : 47.64 लाख रुपये
मुंडेहरा से अमदही संपर्क मार्ग : 64.14 लाख रुपये
जलालपुर न्योरी रोड से भवानीपट्टी ब्राह्मण बस्ती होकर दरगाह भियांव खास तक मार्ग : 48.70 लाख रुपये
दुघई संपर्क मार्ग : 24.33 लाख रुपये
रंडौली मार्ग : 28.90 लाख रुपये
राजापुर संपर्क मार्ग : 8.94 लाख रुपये
किशुनपुर कबिरहा से पोखरा तक मार्ग : 19.11 लाख रुपये
रफीगंज से लवड्या, प्रतापपुर, दखवा, मजगवां, जहांगीरपुर तक मार्ग : 33.12 लाख रुपये
नसोपुर पुल से रामपुरकला तक मार्ग : 5.36 लाख रुपये
अंवरपुर ब्रम्हबाबा लेड़ियाघाट से टोंस नदी सेतु अतिरिक्त पहुंच मार्ग : 18.85 लाख रुपये
किशुनपुर कविरहा मार्ग : 24.03 लाख रुपये
नसोपुरघाट से सिपाह होकर चितई पट्टी तक मार्ग : 38.79 लाख रुपये
नेवादा बंदीपुर कटका सेमरा से अजमलपुर नसीराबाद तक मार्ग : 24.42 लाख रुपये
अंगरौली मार्ग : 22.30 लाख रुपये
फुलवारी संपर्क मार्ग : 9.20 लाख रुपये
जलालपुर से रामगढ़ होते हुए मुस्कराई तक मार्ग : 5.02 लाख रुपये
नत्थूपुर से लौघना संपर्क मार्ग : 15.29 लाख रुपये
शाहपुर मार्ग : 23 लाख रुपये
मालीपुर से रामगढ़ होते हुए सेहरी मार्ग : 34.50 लाख रुपये
जलालपुर से सेहरी सुम्भीडीह मार्ग मझुई नदी सेतु संपर्क मार्ग : 8.31 लाख रुपये
मालीपुर धमरुआ मार्ग से खालिस भटौली तक संपर्क मार्ग : 37.44 लाख रुपये
मालीपुर से रामगढ़, दोस्तपुर न्योरी, शाहपुर फिरोजपुर मार्ग : 31.88 लाख रुपये
जलालपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से नगपुर तक मार्ग : 22.26 लाख रुपये
नगपुर संपर्क मार्ग विशेष मरम्मत : 11.70 लाख रुपये
-
ग्रामीणों ने जताई खुशी
देवेश पांडेय, रफीगंज का कहना है कि इन सड़कों की मरम्मत से हमारे गांव का जीवन आसान हो जाएगा। पहले बारिश में रास्ते खराब हो जाते थे, जिससे आवागमन मुश्किल हो जाता था। अब बेहतर सड़क से फसल और सामान बाजार तक पहुंचाना आसान होगा। हम सभी इस योजना का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे।
मनोज गौड़, मुंडेहरा ने बताया कि हमारे बच्चों को स्कूल आने-जाने में पहले काफी दिक्कत होती थी क्योंकि रास्ता टूटा-फूटा था। सड़क बनने से सफर आसान होगा और दुर्घटनाओं का खतरा भी कम होगा। सरकार की इस पहल से पूरा क्षेत्र लाभान्वित होगा।