अकबरपुर के इंदु हॉस्पिटल की फार्मेसी में दवाओं की जांच करते ड्रग इंस्पेक्टर।
अंबेडकरनगर। शासन के निर्देश पर जिले में बच्चों के कफ सिरप की बिक्री को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। औषधि प्रशासन की टीम की ओर से विभिन्न कंपनियों के कफ सिरप के 13 नमूने लिए जा चुके हैं। नमूनों की जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। औषधि प्रशासन विभाग की ओर से बच्चों के अस्पताल व क्लीनिकों पर जांच की जा रही है। टीम ने शहर के पटेल नगर स्थित इंदु हॉस्पिटल में बने मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया। जिसमें बेंजो कफ एलएस व उसल जूनियर का नमूना लिया गया। वहीं रगड़गंज स्थित वात्सल्य चिल्ड्रेन हॉस्पिटल के नविका फार्मेसी से अल्कारेट, नियोटस एलएस व कफड्रिल एलएस का नमूना लिया गया। इसे साथ टीम ने डीआर वर्मा हॉस्पिटल के शांति फार्मेसी से अल्कानाल सिरप, मैकबेरी डीएस व मैकबेरी एलएस का नमूना लिया गया। इससे पहले टीम ने अकबरपुर के एक दर्जन से अधिक मेडिकल स्टोरों में जांच की और इस दौरान दो वर्ष के कम उम्र के बच्चों को कफ सिरप न देने की हिदायत दी। ड्रग इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया कि अधिकारियों के निर्देश लगातार मेडिकल स्टोर, हॉस्पिटल व क्लीनिकों पर जांच की जा रही है।