फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: ट्रक की टक्कर से कार सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
भीटी (अंबेडकरनगर)। महरुआ बाजार में बुधवार देर शाम ट्रक की टक्कर से सड़क किनारे खड़ी कार में बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान लखनऊ में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

भीटी थाना क्षेत्र के इटवा गांव निवासी मनोज कुमार (32) अपने चार अन्य दोस्तों के साथ कार से बुधवार देर शाम महरुआ बाजार गए थे। वहां सब ने एक ढाबे पर खाना खाया। इसके बाद वे सब वहां से चल पड़े। थोड़ी दूर आगे आने के बाद अकबरपुर महरुआ मार्ग पर युवकों ने कार खड़ी कर दी। चार अन्य युवक उतरकर लघुशंका के लिए चले गए। लेकिन मनोज कुमार कार में ही बैठे रहे। इसी बीच सेमरी की तरफ से आ रहा तेज रफ्तार ट्रक कार से टकरा गया।
हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर वहां से निकला। मनोज के दोस्त हादसे के बाद कार की तरफ दौड़े। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें गंभीर रूप से घायल दशा में जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद वहां से ट्राॅमा सेंटर लखनऊ भेज दिया गया। वहां बृहस्पतिवार दोपहर बाद इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एसओ महरुआ ने बताया कि घटना के बाद डायल 112 की टीम मौके पर गई थी। फिलहाल घटना को लेकर कोई तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने तहरीर दी तो केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें