फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 22 बूथ घटे, 162 का बदला स्थान, अब 2149 बूथों पर होगा मतदान

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच जिले में मतदान केंद्रों और बूथों का नए सिरे से निर्धारण किया गया है। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाताओं की संख्या में कमी आने से जिले में बूथों की संख्या घटा दी गई है। पहले जहां 2171 बूथ थे, वहीं अब इनकी संख्या 2149 रह गई है। यानी 22 बूथ कम हो गए हैं। हालांकि, मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चार नए बूथ भी बनाए गए हैं।
विज्ञापन

नई व्यवस्था के तहत जिले के 162 बूथों के स्थान बदले गए हैं। इनमें टांडा के सर्वाधिक 50, कटेहरी के 46, आलापुर के 27, जलालपुर के 24 और अकबरपुर के 15 बूथ शामिल हैं। जर्जर भवनों में संचालित 30 बूथों को दूसरे भवनों में स्थानांतरित किया गया है। बूथों का निर्धारण इस तरह किया गया है कि मतदाताओं को मतदान के लिए दो किलोमीटर से अधिक दूरी तय न करनी पड़े। प्रत्येक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं का मानक रखा गया है।
विधानसभा क्षेत्रवार देखें तो कटेहरी में 13, टांडा और आलापुर में चार-चार, जलालपुर में दो तथा अकबरपुर में तीन बूथ कम हुए हैं। अब कटेहरी में 474, टांडा में 384, आलापुर में 418, जलालपुर में 481 और अकबरपुर में 392 बूथ होंगे।
विज्ञापन

उप जिला निर्वाचन अधिकारी ज्योत्सना बंधु ने बताया कि आयोग के निर्धारित मानकों के अनुसार राजनीतिक दलों का पक्ष लेकर बूथों का समायोजन किया गया है। मतदाता सूची में एक परिवार के सभी सदस्यों के नाम एक ही भाग में दर्ज हैं या नहीं, इसकी भी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें