नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन के पांचवें दिन रविवार को अध्यक्ष पद के लिए दो व सभासद पद के लिए 43 प्रत्याशियों ने संबंधित तहसीलों में अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। इस दौरान तहसीलों में सुरक्षा और जांच-पड़ताल के लिए पुलिस कर्मी मुस्तैद रहे। रविवार को भी किसी प्रमुख दल के प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया।
टांडा नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद के लिए रविवार को निर्दल प्रत्याशी के तौर पर किन्नर पप्पी पत्नी हरीराम और ओमालिया खातून पत्नी जमाल कामिल ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सभासद पद के लिए ऋषभ कन्नौजिया, फूलमती, शाहीन तबस्सुम, वकील अहमद, वंदना भारती, हयात मोहम्मद, रुक्सिदा खुर्शीद, लव कपूर, संतोष धवन, मन्नू यादव, राकेश कुमार, गुलशन जहां, जमाल कामिल, शाइमा खातून, यासमीन बानो, अजीजुर्रहमान व शकील अहमद, नगर पंचायत इल्तिफातगंज में सभासद पद के लिए आबिद अली, नूरुद्दीन, नजमा खातून ने नामांकन पत्र भरा।
नगर पंचायत अशरफपुर किछौछा के अलग-अलग वार्डों से सभासद पद के लिए सरोजा, अर्शी, अनंतलाल, रामलौट, प्रदीप कुमार सैनी, मलिका खातून ने टांडा तहसील पहुंचकर अपने-अपने पर्चे भरे। जलालपुर नगर पालिका परिषद में सभासद पद के लिए कनीज, अफजल अहमद, फातिमा जेहरा, रईस अहमद, मेराज आलम व हसन मेहदी ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
अकबरपुर नगर पालिका परिषद के वार्ड सभासद पद के लिए साधना वर्मा, रामजगत, अजय प्रताप, मीरा भारती, सुदामा देवी, प्रेमा, अरशद अब्बास, समरीन फातिमा, तारा, वलीउल्लाह, रुखसाना ने तहसील पहुंचकर पर्चे दाखिल किए। उधर सभी नामांकन स्थलों पर सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। नामांकन स्थल के अंदर प्रत्याशी के साथ सिर्फ उनके प्रस्तावकों को ही जाने दिया जा रहा था। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने नामांकन स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा संबंधित तैयारियों का जायजा लिया।